पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में आज 5 जनवरी 2025 को ऑपरेशन कवच के तहत थाना को0 जरवा पुलिस और एस0एस0बी0 की संयुक्त टीम ने इण्डो-नेपाल बॉर्डर से सटे हुए गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन ग्राम मोहकमपुर और पहाड़ापुर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधान, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों, कोटेदार, रोजगार सेवक आदि की उपस्थिति में किया गया। अपराधियों पर लगाया जा सके अंकुश बैठक में पुलिस और एस0एस0बी0 अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव और गौ तस्करी, अवैध कटान और अन्य…
Author: सद्भावना आवाज़
जिले के ललिया थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव में 63 वर्षीय महिला लीलावती की हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही विनोद चौहान (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लूटपाट के इरादे से महिला की गला दबाकर हत्या की थी।पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी को लीलावती लकड़ी बीनने खेत गई थीं और वापस नहीं लौटीं। अगले दिन उनका शव रामचंद्र यादव के गन्ने के खेत में मिला। उनके हाथ रस्सी से बंधे थे और 1500 रुपये व कान के टप्स गायब थे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर…
केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद बलरामपुर में 100 दिनों का विशेष जांच और उपचार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को टीबी से मुक्त करना है और इसे सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर जागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य जनसमूह को टीबी के बारे में जागरूक करना और उन्हें टीबी के लक्षणों की पहचान करने के लिए प्रेरित करना…
जिला महिला अस्पताल में स्थित सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट वार्ड का उच्चीकरण किया गया है। पहले इस वार्ड में 12 बेड थे, जो अब बढ़ाकर 24 कर दिए गए हैं। इस बदलाव से अब जिले के नवजातों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और उन्हें इलाज के लिए अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कदम अस्पताल प्रशासन द्वारा उठाया गया है, जिससे जिले के नवजातों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। एसएनसीयू वार्ड का मुख्य उद्देश्य उन नवजातों का इलाज करना है, जो जन्म के बाद गंभीर स्थिति में होते…
एम एल के पी जी कॉलेज सभागार में 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर, स्वास्थ्य विभाग और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तम्बाकू नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तम्बाकू से होने वाले नुकसान को लेकर कैडेटों को जागरूक किया गया और उन्हें तम्बाकू नियंत्रण के लिए संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया।बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल ने इस अवसर पर कहा कि तम्बाकू का सेवन सार्वजनिक स्वास्थ्य…
जनपद में 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के तहत अब जन जागरूकता को और अधिक गति दी जा रही है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलरामपुर में अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी एएनएम को निर्देशित किया कि उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज की जाए।टीबी की जांच के लिए बलरामपुर के आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है, ताकि कोई भी संभावित टीबी मरीज छूट न जाए। सीएमओ ने बताया कि जांच में यदि किसी मरीज को टीबी होने की पुष्टि होती है, तो उसे मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी,…
जिले में हाल ही में 37 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का कार्य पूरा हुआ है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, छात्रावास, ओवरब्रिज और सड़क निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले की बुनियादी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और जिले के विकास को एक नई दिशा मिली है। इन परियोजनाओं का संचालन शुरू होने से जिले की 27 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए 85.12 करोड़ रुपये की लागत से पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। इसके संचालन के लिए प्राचार्य प्रो.…
सोमवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘वीर बाल दिवस‘‘ का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा. एम.पी. तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को सीबीएसई द्वारा भेजे गए लिंक पर साहिबजादों के अद्वितीय साहस पर आधारित राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया।डा. एम.पी. तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया कि मुगलों के शासनकाल में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने अपने अद्वितीय साहस और बलिदान से इतिहास रचा। साहिबजादों ने अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष किया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। भाषण…
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर चल रहे “महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट” के पांचवे दिन सोमवार को फाइनल मैच खेल कर समापन हुआ। इस मुकाबले में श्री मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी, करमपुर, गाजीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराजा सर बी. पी. सिंह कप को अपने नाम किया। इससे पहले, सेमीफाइनल मुकाबले में श्री मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी ने पिछले साल की विजेता टीम आईटीबीपी जालंधर को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उसी अद्वितीय खेल का प्रदर्शन करते हुए इस टीम ने फाइनल मुकाबले में नागपुर…
सोमवार को बलरामपुर के स्टेडियम में आयोजित 17 पीएम श्री विद्यालयी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद और जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने किया प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों जैसे 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, चका फेंक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में गुलाम राजा (बहरामपुर उतरौला) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में सुनीता (सिंहवापुर) ने…