Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी के पावन अवसर पर जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे, जिससे पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहोल में डूबा रहा। मां के जयकारों घंटों और शंखनाद की ध्वनि से वातावरण गूंजता रहा। भक्तों ने अष्टमी तिथि पर नो देवी के रूप में कन्याओं का पूजन अर्चन कर उन्हें भोजन कराया। पूरे दिन कन्याभोज का सिलसिला देवी मंदिरों में चलता रहा। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन विशेष रूप से देवीपाटन मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की…

Read More

बलरामपुर। चालकों व परिचालकों की कमी से बलरामपुर डिपो जूझ रहा है। इससे रोडवेज बसों के संचालन में परेशानी हो रही है। साक्षात्कार के माध्यम से संविदा पर भर्ती के लिए युवक-युवतियों की तलाश की जा रही है। जिला बहराइच के नानपारा में 30 मार्च को युवाओं की भर्ती के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। चैत्र नवरात्र में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए संविदा पर युवतियों की परिचालकों पर भर्ती की जा रही है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 18 से 40 वर्ष तक की युवतियां साक्षात्कार देकर बलरामपुर डिपो में परिचालक का जिम्मा संभाल…

Read More

बलरामपुर। चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित खेलो मास्टर प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की हॉकी कोच रश्मि सिंह ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर प्रदेश की टीम को गर्व दिलाया। 30-प्लस वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में रश्मि ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कठिन मुकाबलों के बावजूद उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन समन्वय और खेल भावना दिखाई और पदक जीतकर सभी का दिल जीता।प्रतियोगिता…

Read More

बलरामपुर। जिले के दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करने की तैयारी है। कचहरी के पास समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसकी कुल लागत 24.94 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होगी और कुल 540 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष बात यह है कि इनमें से 50 प्रतिशत सीटें यानी 270 सीटें विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।विद्यालय की योजना इस तरह बनाई गई है कि हर कक्षा में 80 सीटें हों, जिससे अधिक से…

Read More

बलरामपुर। हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के निनौहनी में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे चंद्रिका पुत्र स्वामीदयाल के फूस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग की चपेट में घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान, बाहर खड़ी बाइक, पंपिंग सेट मशीन, पाइप, बेड और चौकी सहित सभी वस्तुएं आ गईं। गृहस्वामी के अनुसार, इस घटना में डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।घटना के समय चंद्रिका का परिवार खेत में सरसों और मसूर की कटाई कर रहा था। अचानक आग की लपटें देखकर चंद्रिका घर…

Read More

बलरामपुर। गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टायफाइड का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी जिला व ग्रामीण अस्पतालों में विशेष डेंगू वार्ड तैयार कर दिए हैं। इन वार्डों में मच्छरदानी युक्त बेड, जरूरी दवाएं और स्टाफ की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में 10-10 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5-5 बेड आरक्षित किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में 73 मस्तिष्क ज्वर के मरीज मिले हैं। इनमें जापानी इंसेफेलाइटिस के 16, डेंगू के 37, चिकनगुनिया के 4, स्क्रब टाइफस के…

Read More

बलरामपुर। जिले में अफवाहों के चलते दो दिनों से पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ रही है। इस पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं पर्याप्त है, किसी प्रकार की कमी नहीं है। डीएम ने जिलेवासियों से अफवाहों से बचने के साथ लोगों से संयम बरतने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और रिलायंस जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।अफवाहों…

Read More

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बलरामपुर के बहुप्रतीक्षित झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर बनने वाला यह दो लेन ओवरब्रिज करीब 292 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। वर्षों से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जूझ रहे लोगों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत लेकर आई है।राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में 35 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें बलरामपुर के इस ओवरब्रिज का प्रस्ताव भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से लंबित था और स्थानीय स्तर पर लगातार इसकी मांग उठ रही थी। अब मंजूरी मिलने…

Read More

बलरामपुर। नगर में स्थित बुद्धा पार्क को अब नया और आधुनिक स्वरूप मिलने जा रहा है। आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सोमवार को पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। करीब 70 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस प्रोजेक्ट से पार्क को सुरक्षित, आकर्षक और हर वर्ग के लिए जनोपयोगी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान बौद्ध धर्म के संतों की गरिमामयी उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। हवन-पूजन के बाद पार्क के विकास कार्य की…

Read More

बलरामपुर। जनपद के रक्तदान एवं समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। आगरा में संकल्प मानव सेवा संस्था (रजि.) के 7वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में ब्लडमैन के नाम से प्रसिद्ध आलोक अग्रवाल और निफा के जिला अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी को “प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026” से नवाजा गया। यह कार्यक्रम मां वैजयंती देवी रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया गया।समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दोनों को सम्मानित किया। आयोजन समिति में…

Read More