Author: सद्‌भावना आवाज़

पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और बच्चों को उनके जीवन, कार्य और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में बताया। डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अटल जी की तरह अपने देश के प्रति निष्ठावान और समर्पित रहें।अटल जी का जीवन विविधताओं से भरा था। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने और उनकी नेतृत्व क्षमता ने देश को प्रगति की दिशा में…

Read More

सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलरामपुर में मंगलवार को आयोजित FUN-O-MANIA विंटर कार्निवल बच्चों के लिए यादगार अनुभव बन गया। नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने इस उत्सव में न केवल मस्ती की, बल्कि अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा से माहौल को जीवंत कर दिया। सेंट जेवियर्स और डिज्नी वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने एक साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया और टीम भावना का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी और समन्वयकों राजेश जयसवाल एवं आफाक हुसैन ने फीता काटकर की। यीशु की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद…

Read More

सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर बलरामपुर के विकास भवन में भव्य कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल और जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम में कृषि और उससे संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया। डीएम और विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए, ताकि हर किसान इसका लाभ उठा सके।जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के निस्तारण…

Read More

जिले के एमएलके पीजी कॉलेज में सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें 26 दिसंबर से शुरू होने वाले 5 दिवसीय आल इंडिया प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य जे. पी. पांडेय ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस टूर्नामेंट में देशभर से 14 प्रमुख टीमें भाग लेंगी, जिनमें एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट 1938 में महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह की स्मृति में प्रारंभ किया गया था। उस समय तक बलरामपुर राज इस टूर्नामेंट का संचालन करता था, लेकिन जमींदारी उन्मूलन के…

Read More

जनपद स्थित रमना पार्क के वनवासी कल्याण आश्रम के महाराणा प्रताप छात्रावास में 21 दिसंबर की रात्रि को स्थापना दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के संरक्षक चंद्र प्रकाश सिंह (गुड्डू) ने की। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के संघर्ष और विकास यात्रा पर चर्चा हुई और वनवासी समाज के उत्थान का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री सचिन ने आश्रम की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने वनवासी समाज के शोषित और पीड़ित वर्ग को…

Read More

वीर बाल दिवस के अवसर पर रविवार को अटल भवन कार्यालय, तुलसी पार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने सिख धर्म के चार साहिबजादों, विशेष रूप से बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद किया।संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि रायबरेली जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा थे। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस, खालसा के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर है।मुख्य अतिथि पीयूष मिश्रा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के छोटे पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म…

Read More

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को पूरी पारदर्शिता और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एमएलके पीजी कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, और एमपीपी इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…

Read More

उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ से दिल को झकझोर देने वाली खबर है। यहां शराब की लत ने पूरा परिवार तबाह कर दिया है। एक व्यक्ति की नशे की लत से उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। व्यक्ति शराब पीकर अपनी पत्नी को मारता-पीटता था, जिससे पत्नी काफी परेशान रहती थी, आखिर में उसकी हिम्मत टूट गई और उसने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पति वारदात के बाद से फरार है। पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव का…

Read More

जिले में पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए 13 कॉलेज में 14 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 5952 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के 14 केंद्रों पर 22 दिसम्बर को पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित की गई है। 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 5952 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पीसीएस प्री के लिए बनाये गए परीक्षा केंद्रों में शहर के राजकीय इण्टर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 5952 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल…

Read More

जिले के मॉडर्न इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित आदित्य कुमार चतुर्वेदी अंतर विद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जीवन के लिए अभिशाप” विषय पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों से दर्शकों को प्रभावित किया।मुख्य अतिथि डॉ. जेपी पांडे, प्राचार्य एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस हाउस की उमम फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेकानंद हाउस की ज़ैनब रफीक और दिव्यांशी शुक्ला ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय…

Read More