बलरामपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने शनिवार को जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाया गया। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों को निशाने पर लिया जिन पर जाति…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जनपद में बच्चों में कुपोषण मिटाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रोजेक्ट संवर्धन” को अब समाज के संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। रोटरी क्लब, लायंस क्लब और इनर व्हील क्लब ने आगे आकर अतिकुपोषित बच्चों को गोद लिया और उनके पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और नियमित निगरानी की जिम्मेदारी संभाली। अभियान में रेड क्रॉस सोसायटी ने भी सक्रिय सहभागिता की और बच्चों के स्वस्थ विकास में अहम भूमिका निभाई। विभिन्न विकास खंडों में आयोजित VHSND (Village Health, Sanitation and Nutrition Day) सत्रों के दौरान चिन्हित बच्चों को गोद लेकर इन संगठनों ने उनके उज्जवल भविष्य की…
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को हृदय रोगियों के इलाज का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। इसके लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संस्थान में तीसरी कैथ लैब का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह नई कैथ लैब रोगियों को समय पर जांच और उपचार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाएगी। अब इमरजेंसी हृदय रोगियों की जांच और उपचार भी तुरंत किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभाग में अभी दो कैथ लैब हैं। तीसरी लैब शुरू होने के बाद प्रतिदिन एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर से जुड़े लगभग 30…
सिद्धार्थनगर। लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के जन्मदिवस के अवसर पर तुलसियापुर में भव्य कंबल वितरण और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने समारोह में प्रतिभाग किया और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में कंबल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर लगभग चार हजार गरीब परिवारों को कंबल प्रदान किए गए, जिनमें कई परिवारों को मंत्री ए. के. शर्मा ने स्वयं अपने हाथों से कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांसद जगदंबिका पाल के जनसेवा एवं…
बलरामपुर। तुलसीपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। बैरागी पुरवा से नई बाजार चौक तक चले इस अभियान में बुलडोजर की मदद से सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, अभियान से दो दिन पहले ही अतिक्रमण की जद में आने वाले स्थानों को चिह्नित कर संबंधित लोगों को सूचना दे दी गई थी। इसका असर यह रहा कि अधिकांश लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कब्जे हटा लिए।…
बलरामपुर | रबी फसल सीजन के दौरान किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिले में खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। कृषि विभाग ने बताया कि 1 जनवरी 2026 तक जिले में 25,623 मीट्रिक टन यूरिया, 4,715 मीट्रिक टन डीएपी, 166 मीट्रिक टन एमओपी, 2,135 मीट्रिक टन एनपीके और 16,029 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट का…
बलरामपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने आज सघन अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 19 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 150 लीटर लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। आबकारी, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हसुआढोल में दबिश दी। टीम ने तालाब के किनारे जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई लहन को जेसीबी की मदद से नष्ट…
बलरामपुर। इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा और पहले इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश के मौके पर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और “या अली” के उद्घोष के साथ उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया। जुलूस की अगुवाई अहले-बैत-ए-अतहार फाउंडेशन के सदर सैयद मोहम्मद बिन जावेद ने की। उन्होंने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रजब माह की 13 तारीख को हजरत अली का जन्म हुआ था। हजरत अली पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे। जुलूस मोहल्ला यतीमखाना से शुरू होकर एमपीपी इंटर कॉलेज, वीर…
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज थाना परसपुर क्षेत्र में स्थित पसका संगम तट पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक पसका पर्व मेला की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मेला परिसर और संगम स्थित स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर मेला क्षेत्र में की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन, स्नान घाटों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती सहित सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। विनीत जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…
अयोध्या। मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में करीब 57.94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल का लोकार्पण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोहपूर्वक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहरवासियों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में रीडगंज में बड़े ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। महापौर ने बताया कि इस ट्यूबवेल के चालू होने से मंगल पांडे वार्ड सहित आसपास के छह वार्डों में पेयजल आपूर्ति और बेहतर होगी। इससे लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड…