सद्भावना आवाज़ करियर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर और अन्य पदों सहित विभिन्न कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। इस दिन से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 से 14 मई, 2024 तक हो सकता है। भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में कुल 439 कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों को भरना है इसके…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती में महिला की संदिंग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसकी लाश घर के अंदर कमरे में लटकी मिली। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल समेत कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना सोनवा थाना क्षेत्र के उत्तमापुर की है।उत्तमापुर की निवासी पूनम देवी जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लाश उसी के कमरे में छत से फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने निर्देशित किया है कि होली पर दुर्घटना या मार्ग दुर्घटना की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने की आशंका के दृष्टिगत सभी आकस्मिक सेवाएं सुव्यवस्थित एवं संचालित रखी जाएं। साथ ही संबंधित चिकित्सा इकाई की इमरजेंसी में कुछ बेड अतिरिक्त रूप से आरक्षित रखे जाएं। समस्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को बिना अपरिहार्य कारणों के अवकाश स्वीकृत न किए जाएं। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/bharatiya-janata-party-workers-conference-organized-the-country-is-developing-rapidly-today-saket-mishra/ आंख को भी दिक्कत : सीएमओ समस्त चिकित्सकीय इकाईयों पर क्रियाशील एबुलेंस की उपलब्धता समयान्तर्गत सुनिश्चित की जाए। सीएमओ ने कहा कि होली रंगों का पर्व है, इसमें…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अपराधियों, माफियाओं और त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए।डीएम ने कानून व्यवस्था एवं होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने री तैयारियों को लेकर सर्किलवार क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों के कार्यों की विस्तारपूर्वक बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने कहा की लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तिथियां की घोषणा के बाद चुनावी माहौल में होली का त्योहार अतिसंवेदनशील है। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से ‘‘सील’’ कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग को इस मामले की शिकायत करेगी। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पार्टी कार्यालय को ‘‘सील’’ करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा दिए गए ‘‘समान अवसरों’’ के खिलाफ है।दिल्ली की मंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के दौरान एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय को कैसे बंद किया जा सकता है? यह भारतीय संविधान में दिए ‘समान अवसर’ के खिलाफ…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना एम एल के कालेज इकाई की ओर से चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हुआ । समापन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा अजय शुक्ला थे । इस दौरान वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में उतारने की बात कही।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ अजय शुक्ल ने स्वयं सेवक और स्वयंसेवकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। तथा जीवन में अनुशासन के महत्व को बताया। शराब सेहत के लिए हानिकारक इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई।…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं के कब्जे से 6.5 एकड़ तालाब और ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। भू-माफिया तालाब और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके प्लाटिंग कर रहे थे। डीएम के आदेश पर मनकापुर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन खाली करा दी।मनकापुर तहसील के बभनजोत विकास खण्ड के बैजपुर में प्राचीन शिव मंदिर के बगल 290 गाटा संख्या की भूमि ग्राम समाज व तालाब के नाम से दर्ज हैं। जिस पर बस्ती और सिद्धार्थनगर के रहने वाले भू-माफियाओं…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। गोंडा में आज अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोग तीनों शहीदों को याद करके नमन कर रहे हैं। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदे भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण करते हुए नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।शिवम पांडेय ने कहा कि भगत सिंह को भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारी में से एक माना जाता है। भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बाइक से घर जा रहे लोग सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गए। युवती दूर जा गिरी। उधर से आ रहे बोलेरो ने युवती को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजाधारपुर के बसंता गांव निवासी विष्णु पाठक (22) पुत्र गणेश पाठक की बहन का विवाह इमामगंज पाठकपुरवा गांव से हुआ है। बहन ने इस समय बच्चे को जन्म दिया…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में लोकसभा चुनाव में कोई बाधा ना पड़े इसके लिए पुलिस की ओर से इस बार संबंधित थानों में ही लाइसेंसी वेपन जमा कराए जा रहे हैं। अब तक जिले में 1046 वेपन जमा हो चुके हैं। अभी चार हजार से अधिक हथियार जमा करवाने हैं।जिले में 5500 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है, इनमें कई प्रकार के बंदूक शामिल है। इन हथियारों का लोकसभा चुनाव में गलत उपयोग ना हो इसके लिए जिला प्रशासन सभी से हथियार जमा करने के लिए कह रहा है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिले के 23 थाना…