Author: सद्‌भावना आवाज़

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “अयोध्या कैलेंडर” का अनावरण किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपायुक्त अनुराज जैन भी मौजूद रहे। कैलेंडर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि अयोध्या न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान को भी वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। अयोध्या कैलेंडर में शामिल आकर्षक और भावपूर्ण छायाचित्र राजेश…

Read More

अयोध्या। प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सुशासन का ऐसा मॉडल दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। वर्तमान सरकार उसी मॉडल को और मजबूती के साथ लागू कर रही है। यह बात प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह नगर निगम के तिलक हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित सुशासन सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण और स्वर्ण चतुर्भुज योजना अटल सरकार की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि अटल सरकार ने पंडित…

Read More

अयोध्या। थाना रौनाही क्षेत्र में सरयू नदी किनारे युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रौनाही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मृतक के दो करीबी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बांका, मृतक का पर्स, पहचान पत्र और नगदी बरामद की गई है। यह वारदात 26 दिसंबर को दोपहर में थाना रौनाही क्षेत्र के बहद गांव के पास सरयू नदी स्थित पम्पिंग स्टेशन पर हुई थी। मृतक की पहचान शुभम रावत (22 वर्ष) पुत्र आशाराम…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े करीब 11 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बहुचर्चित घोटाले में कुल 44 लोगों को नामजद किया गया है, लेकिन सवा महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक केवल सात आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो सकी है, जबकि अधिकांश आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यह मामला 26 नवंबर को नगर कोतवाली में दर्ज किया गया था। एफआईआर में मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े अधिकारी, कई…

Read More

बलरामपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नगर आगमन पर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ओर से वीर विनय चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य, कर निरीक्षक साधना सिंह व डी.पी. सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद राज, पूर्व नगर…

Read More

बलरामपुर (तुलसीपुर)। नगर पंचायत तुलसीपुर के समग्र विकास के लिए 3.53 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस धनराशि से नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, नाली और खड़ंजा निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। परियोजनाओं के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ-साथ जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। वार्ड नंबर 13 में डॉ. शरीफ के बगल से संगम लाल यादव के मकान के पास पुलिया तक 64.31 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड नंबर पांच में पहलवान चौरसिया से संतोष पटवा तक 20.54 लाख रुपये से…

Read More

बलरामपुर। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने राहत दी। शहर और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप खिली रही। धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सुबह से खिली धूप, लोगों ने ली राहत की सांस सुबह होते ही धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ। लोग अपने घरों की छतों, आंगनों और खुले स्थानों पर…

Read More

लखनऊ। नए साल के मौके पर राजधानी लखनऊ धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरती नजर आई। शहर के प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों और जैन मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर में लगभग 2.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे, वहीं हनुमान सेतु में 1.50 लाख से भी ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के असर का यह दृश्य साफ दिखाई दिया। अलीगंज नए हनुमान मंदिर को 501 किलो फूलों से सजाया गया था और पूरे दिन भंडारे का आयोजन चलता…

Read More

बलरामपुर (तुलसीपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की निर्धारित बैठक में अधिशासी अधिकारी (EO) प्रवीण कुमार दुबे की अनुपस्थिति ने सभासदों में भारी नाराजगी पैदा कर दी। सभासदों का आरोप है कि बैठक की सूचना समय पर दी गई थी, इसके बावजूद अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर बैठक से पहले सभासदों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और अपने गुस्से का खुलकर इज़हार किया। सभासद प्रतिनिधि रामदयाल सोनी ने कहा कि नगर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव और निर्णय लेने के लिए बोर्ड बैठक बेहद जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी की बार-बार अनुपस्थिति से विकास कार्य प्रभावित होते…

Read More

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की होनहार छात्रा शुभी सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के आगे कोई भी मुश्किल टिक नहीं सकती। शुभी सिंह का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित इंस्पायर फेलोशिप योजना के अंतर्गत देश के दो प्रमुख शोध संस्थानों सीएसआईआर-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई), लखनऊ और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स (सीआईएमएपी) में पीएचडी शोध के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभी सिंह, स्वर्गीय एस. के. सिंह (पूर्व निरीक्षक, पुलिस कार्यालय बलरामपुर) की पुत्री हैं। उनके…

Read More